शिवपुरी में सत्ता के दिग्गजों का जमावड़ा; नक्षत्र गार्डन में विधायक के बेटे की शादी में पहुँचे सीएम डॉ. यादव और सिंधिया
शुक्रवार को शिवपुरी जिला मुख्यालय राजनीतिक गहमागहमी का केंद्र रहा, जब मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एक अल्प प्रवास पर यहाँ पहुँचे। मुख्यमंत्री का यह दौरा मुख्य रूप से स्थानीय विधायक श्री देवेंद्र जैन के पारिवारिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए था।
नक्षत्र गार्डन में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केंद्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एक साथ शिरकत की। मुख्यमंत्री ने विधायक के पुत्र सक्षम जैन और उनकी वधू आरजू को वैवाहिक बंधन में बंधने पर बधाई दी। समारोह के दौरान स्थानीय कार्यकर्ताओं और गणमान्य नागरिकों में मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री की मौजूदगी को लेकर भारी उत्साह देखा गया। अल्प प्रवास के उपरांत मुख्यमंत्री अपने अगले गंतव्य की ओर रवाना हो गए।



