दलहन-तिलहन का हब बनेगा मध्य प्रदेश: केंद्र और राज्य की संयुक्त टीम तैयार करेगी फसलों के लिए मास्टर प्लान

नई दिल्ली: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के बीच हुई चर्चा में मध्य प्रदेश को देश का ‘पल्स एंड ऑयलसीड हब’ बनाने पर सहमति बनी है। इस रणनीति के तहत मूंग, उड़द, चना, तिल और पाम ऑयल जैसी फसलों के उत्पादन और विपणन के लिए एक दीर्घकालिक योजना तैयार की जाएगी।

ग्रामीण विकास को नई गति: पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री प्रह्लाद सिंह पटेल की उपस्थिति में हुई इस बैठक में मनरेगा मजदूरी, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता से निपटाने का निर्णय लिया गया। मुख्यमंत्री ने बताया कि वर्ष 2026 को मध्य प्रदेश में ‘किसान कल्याण वर्ष’ के रूप में मनाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य 17 विभिन्न विभागों के समन्वय से किसानों की आय में वृद्धि करना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button