आईएएस सर्विस मीट-2025 का शुभारंभ, सीएम डॉ. यादव बोले- अधिकारियों की मेहनत से मजबूती से खड़ा है भारत

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को भोपाल में आयोजित आईएएस सर्विस मीट में शिरकत की। मुख्यमंत्री के संबोधन के मुख्य बिंदु:
-
ऐतिहासिक भूमिका: राजाओं की सत्ता को प्रजातंत्र में बदलने और संघीय प्रणाली को मजबूत करने में आईएएस अधिकारियों का बड़ा योगदान रहा।
-
नवाचार: मध्यप्रदेश में हुए प्रशासनिक नवाचारों को देश-दुनिया ने अपनाया।
-
अनुभव का सम्मान: प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सेवानिवृत्ति के बाद भी योग्य अधिकारियों के अनुभव का लाभ शासन को मिल रहा है।
-
संकल्प: विकसित भारत और मध्यप्रदेश के लिए अधिकारियों को अपना शत-प्रतिशत योगदान देने का आह्वान किया।
एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री मनु श्रीवास्तव ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश के अधिकारी राज्य को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं।



