भारत मंडपम ईवी एक्सपो: डॉ. जितेंद्र सिंह ने स्वदेशी तकनीकी प्रगति को सराहा

नई दिल्ली: भारत मंडपम में चल रहे ईवी एक्सपो में पहुंचे केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने स्वदेशी कंपनियों द्वारा प्रदर्शित इलेक्ट्रिक परिवहन समाधानों का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि ईवी अब केवल परिवहन का साधन नहीं, बल्कि युवाओं के लिए आजीविका का एक सशक्त इंजन है।
मंत्री ने एक्सपो में लगी विभिन्न स्टालों का दौरा किया और बताया कि कैसे एम्बुलेंस से लेकर ई-रिक्शा तक, ईवी हर क्षेत्र में उपयोगी साबित हो रहे हैं। उन्होंने जोर दिया कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में युवा उद्यमी तकनीकी और वित्तीय सहायता के साथ इस क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। यह एक्सपो ‘मेक इन इंडिया’ और ‘विकसित भारत’ के संकल्प को नई गति दे रहा है।



