‘चिंता न करें, शासन आपके साथ है’: इंदौर के अस्पतालों में पीड़ितों के बीच पहुँचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 31 दिसंबर की शाम इंदौर के विभिन्न अस्पतालों का दौरा कर भागीरथपुरा में दूषित जल से प्रभावित हुए नागरिकों का हाल जाना। मुख्यमंत्री ने परदेशीपुरा के वर्मा अस्पताल, नंदानगर के बीमा अस्पताल, डीएनएस, शैल्बी और एम.वाय. अस्पताल पहुँचकर मरीजों और उनके परिजनों से सीधी चर्चा की।

मरीजों को ढांढस बंधाते हुए डॉ. यादव ने कहा, “आप चिंता न करें, सब ठीक हो जाएगा। आप पूरी तरह स्वस्थ होकर घर लौटेंगे।” मुख्यमंत्री ने न केवल उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछा, बल्कि उनके कामकाज और जीवन निर्वाह पर पड़ने वाले असर के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार संकट की इस घड़ी में हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button