उच्च शिक्षा विभाग की महत्वपूर्ण बैठक: कोचिंग संस्थानों के लिए बनेंगे नए नियम, विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य पर केंद्रित होगी नीति

भोपाल: उच्च शिक्षा विभाग द्वारा मंगलवार को सरोजिनी नायडू शासकीय कन्या स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय में एक उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई। अपर मुख्य सचिव (ACS) श्री अनुपम राजन की अध्यक्षता में हुई इस बैठक का मुख्य उद्देश्य कोचिंग संस्थानों के संचालन को सुव्यवस्थित करना और विद्यार्थियों में बढ़ते मानसिक तनाव व आत्महत्या जैसी गंभीर समस्याओं को रोकना है।

यह पहल माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों और राष्ट्रीय कार्यबल के अनुक्रम में की जा रही है। बैठक में कोचिंग सेंटरों के लिए नियम अधिसूचित करने पर विस्तृत चर्चा हुई। एसीएस श्री राजन ने स्पष्ट किया कि कोचिंग संस्थानों को अपनी सामाजिक जिम्मेदारी समझनी होगी और छात्रों को सकारात्मक वातावरण देना होगा। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी शिक्षण संस्थानों में मानसिक स्वास्थ्य हेल्पलाइन नंबर अनिवार्य रूप से प्रदर्शित किए जाएं।

बैठक में कोचिंग संस्थानों के अनिवार्य पंजीकरण, पारदर्शी शुल्क व्यवस्था, सुरक्षा मानकों के पालन और शिकायत निवारण तंत्र पर गंभीरता से विचार-विमर्श किया गया। इसमें गृह, विधि, तकनीकी शिक्षा, स्कूल शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग सहित विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button