विरासत के साथ विकास: मुख्यमंत्री ने उज्जैन में विक्रमोत्सव के साथ सिंहस्थ की तैयारियों और नए पुरस्कारों का किया ऐलान

उज्जैन: प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विक्रमोत्सव-2026 के उद्घाटन सत्र में उज्जैन के सर्वांगीण विकास का रोडमैप साझा किया। उन्होंने कहा कि सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन आज भी हमारे लिए आदर्श है। इसी तर्ज पर राज्य सरकार किसान, युवा और महिलाओं के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।
प्रमुख घोषणाएं और विकास कार्य:
-
सम्मान: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सांस्कृतिक पहचान बनाने के लिए 1 करोड़ 1 लाख रुपये का पुरस्कार।
-
सिंहस्थ 2028: श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु शिप्रा नदी के तटों पर 30 किमी लंबे घाटों का निर्माण और फोर-लेन व सिक्स-लेन सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है।
-
काल गणना: ग्रीनविच के स्थान पर भारतीय काल गणना को स्थापित करने के लिए ‘विक्रमादित्य वैदिक घड़ी’ को बढ़ावा दिया जा रहा है।
-
उपलब्धि: विक्रमोत्सव को पूर्व में ‘एशिया का बिगेस्ट रिलीजियस फेस्टीवल’ और ‘ईमैक्सम ग्लोबल अवार्ड’ मिल चुका है, जो इसकी वैश्विक बढ़ती साख का प्रमाण है।



