सर्राफा बाजार अपडेट: चांदी की कीमतों में ₹2,500 से ज्यादा का उछाल, वहीं सोने के भाव में मामूली गिरावट

नई दिल्ली: घरेलू सर्राफा बाजार में कल सोने और चांदी की कीमतों में विपरीत दिशा में हलचल देखी गई। जहाँ एक ओर चांदी की चमक बढ़ी है, वहीं सोने की कीमतों में थोड़ी नरमी आई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन  द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, चांदी की कीमत में 2,505 रुपए की बड़ी बढ़त दर्ज की गई है। इसके साथ ही अब एक किलो चांदी का भाव 2,65,417 रुपए पर पहुंच गया है, जो इससे पिछले कारोबारी दिन 2,62,912 रुपए पर था।

दूसरी ओर, सोने के खरीदारों के लिए मामूली राहत की खबर है। 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव 233 रुपए गिरकर 1,59,008 रुपए पर आ गया है। इससे पहले सोने की कीमत 1,59,241 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई थी। विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक संकेतों और मांग में बदलाव के कारण कीमती धातुओं की कीमतों में यह उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button