भीलवाड़ा में बोले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव: निवेश के लिए मध्यप्रदेश ‘अनंत संभावनाओं का अनुपम केंद्र’, राजस्थान के उद्यमियों को दिया न्योता

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को राजस्थान की वस्त्र नगरी भीलवाड़ा में आयोजित ‘इन्टरैक्टिव सेशन ऑन इन्वेस्टमेंट अपार्चुनिटिज़ इन एमपी’ को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने मध्यप्रदेश को देश का सबसे तेजी से बढ़ता राज्य बताते हुए कहा कि यहाँ निवेश करना हर दृष्टि से फायदे का सौदा है। उन्होंने राजस्थान के निवेशकों का स्वागत करते हुए कहा कि “वीरों की धरती का हीरों की धरती” में अभिनंदन है।

मुख्यमंत्री ने रेखांकित किया कि मध्यप्रदेश अपनी भौगोलिक स्थिति (देश का दिल) के कारण व्यापार और निर्यात के लिए एक रणनीतिक केंद्र बन चुका है। उन्होंने भीलवाड़ा की वस्त्र विरासत की सराहना करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश टेक्सटाइल सेक्टर में राजस्थान के साथ दीर्घकालिक भागीदारी के लिए तैयार है। इस अवसर पर उन्होंने पार्वती-कालीसिंध-चंबल (पीकेसी) परियोजना का जिक्र करते हुए इसे दोनों राज्यों के बीच बढ़ते सहयोग का प्रतीक बताया। मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि बड़े निवेश प्रस्तावों पर सरकार विशेष रियायतें प्रदान करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button