दिव्यांग क्रिकेट खेल महोत्सव का भव्य समापन: राज्यपाल बोले- सीमाएँ विचारों में होती हैं, संकल्प में नहीं

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने गुरुवार को पुलिस लाइन स्टेडियम में ‘राष्ट्रीय दिव्यांगजन क्रिकेट खेल महोत्सव-2026 नॉट आउट @100’ के समापन समारोह को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों के अदम्य साहस की सराहना करते हुए कहा कि यह आयोजन केवल एक खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि दिव्यांगजनों के आत्मसम्मान और सामाजिक समावेशन का उत्सव है। उन्होंने जोर देकर कहा कि खिलाड़ियों ने अपने परिश्रम से यह साबित कर दिया है कि संकल्प के सामने शारीरिक बाधाएं गौण हो जाती हैं।

राज्यपाल ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ‘दिव्यांग’ शब्द देकर उन्होंने समाज की सोच को सकारात्मक रूप दिया है। श्री पटेल ने अपने पुराने संस्मरण साझा करते हुए बताया कि उन्होंने गुजरात में मोदी जी के साथ 14 वर्ष कार्य किया है, जहाँ खेलों के प्रति उत्साह की नींव रखी गई थी। राज्यपाल दिव्यांग कलाकारों की प्रस्तुतियों से इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने गायिका सुश्री फाल्गुनी को मंच पर बुलाकर सम्मानित किया और प्रियेश कुमार के काव्य पाठ की सराहना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button