“नागरिक निश्चिंत होकर मनाएं त्यौहार, शासन आपकी सुरक्षा में तैनात” – सीएम डॉ. मोहन यादव

भोपाल: प्रदेशवासियों के लिए सुखद और सुरक्षित त्यौहार सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कमान संभाल ली है। रविवार को प्रदेश के सभी आईजी, डीआईजी और एसपी के साथ संवाद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
उन्होंने पुलिस अधिकारियों से कहा कि वे समाज के प्रभावशाली और अच्छे व्यक्तियों को ‘शांति समिति’ में शामिल करें ताकि जन-भागीदारी से सौहार्द बना रहे। मुख्यमंत्री ने पुलिस को सख्त लहजे में चेतावनी दी कि कानून-व्यवस्था के मामले में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने विशेष रूप से ‘शुष्क दिवस’ (Dry Day) का कड़ाई से पालन कराने और यात्रियों से अधिक किराया वसूलने वाले बस मालिकों पर लगाम कसने की बात कही। साथ ही, उन्होंने प्रदेश को नक्सल मुक्त बनाने के लिए पुलिस बल की पीठ थपथपाई।



