होली पर मुख्यमंत्री का बड़ा तोहफा: एमपी के कर्मचारियों और पेंशनर्स का डीए 3% बढ़ा, अब मिलेगा 58 प्रतिशत महंगाई भत्ता

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रंगों के पावन पर्व होली के अवसर पर प्रदेश के लाखों शासकीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री ने घोषणा की है कि राज्य सरकार ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में 3 प्रतिशत की वृद्धि करने का निर्णय लिया है। इस बढ़ोतरी के साथ ही अब प्रदेश के कर्मचारियों और पेंशनर्स का महंगाई भत्ता 55 प्रतिशत से बढ़कर 58 प्रतिशत हो जाएगा, जो केंद्र सरकार के कर्मचारियों के समान होगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्पष्ट किया कि बढ़ा हुआ 58 प्रतिशत महंगाई भत्ता अप्रैल 2026 के वेतन (जिसका भुगतान मई 2026 में होगा) से लागू होगा। इसके साथ ही, जुलाई 2025 से मार्च 2026 तक की बकाया एरियर राशि का भुगतान मई 2026 से शुरू होकर 6 समान किश्तों में किया जाएगा। राज्य के पेंशनधारियों को भी जनवरी 2026 (भुगतान फरवरी 2026) से 58 प्रतिशत महंगाई राहत का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में सरकार हर वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button