एशिया के सबसे बड़े ऑटोमोटिव ट्रैक ‘नैट्रैक्स’ और पीथमपुर क्लस्टर से एमपी के ईवी सेक्टर को मिली नई उड़ान

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश की मजबूत औद्योगिक अधोसंरचना पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राज्य में ईवी सेक्टर के लिए विश्वस्तरीय सुविधाएं मौजूद हैं। धार जिले का पीथमपुर वर्तमान में देश के प्रमुख ऑटोमोबाइल क्लस्टर्स में से एक है, जहाँ 200 से अधिक कंपोनेंट निर्माता पहले से सक्रिय हैं।

मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से एशिया के सबसे बड़े ऑटोमोटिव टेस्टिंग ट्रैक ‘नैट्रैक्स’ (NATRAX) का उल्लेख किया, जो अत्याधुनिक परीक्षण और अनुसंधान की सुविधा प्रदान कर रहा है। उन्होंने बताया कि भारत विश्व का तीसरा सबसे बड़ा ऑटोमोबाइल बाजार है और राष्ट्रीय जीडीपी में इसका योगदान 7% है। मध्य प्रदेश इस बदलाव का नेतृत्व करने के लिए तैयार है। इलेक्ट्रिक ट्रकों जैसे नए सेगमेंट को बढ़ावा देने के लिए सरकार पंजीकरण शुल्क और मोटर व्हीकल टैक्स में विशेष छूट दे रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button