मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी डिजिटल छलांग: ‘e-Forensic 2.0’ से लैस हुई साइबर लैब, अब थानों से ऑनलाइन भेजे जाएंगे जांच के सैंपल

भोपाल: मध्यप्रदेश पुलिस ने साइबर अपराधों की जांच को अधिक पारदर्शी और तकनीक-आधारित बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाणा ने मध्यप्रदेश साइबर फॉरेंसिक प्रयोगशाला में अत्याधुनिक डिजिटल प्लेटफॉर्म e-Forensic 2.0 (Beta) का शुभारंभ किया।

यह प्रणाली इंटरऑपरेबल क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम (ICJS) का एक मुख्य हिस्सा है, जो पुलिस, अदालतों, अभियोजन और फॉरेंसिक संस्थानों को एक ही डिजिटल मंच पर जोड़ने का काम करती है। वर्तमान में इसे CCTNS के साथ एकीकृत (Integrate) किया जा रहा है। इसके पूर्ण होने के बाद, प्रदेश के सभी पुलिस थाने सीधे ऑनलाइन माध्यम से साक्ष्य विश्लेषण और परीक्षण के लिए अनुरोध भेज सकेंगे। इस अवसर पर एडीजी (साइबर) और आईजी (साइबर) सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button