महिला सशक्तिकरण की नई मिसाल: विदिशा से शुरू हुआ ‘नव्या’ कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम, लाड़ली बहनों को मिलेगी स्वरोजगार की ट्रेनिंग

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम उठाते हुए विदिशा से ‘नव्या’ कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। यह योजना देश के 9 राज्यों के 27 जिलों में संचालित की जा रही है, जिसमें मध्य प्रदेश से केवल विदिशा का चयन हुआ है। इस कार्यक्रम के तहत 10वीं पास महिलाओं को स्वरोजगार के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने लाड़ली बहनों को आश्वस्त किया कि वर्तमान में दी जा रही 1500 रुपये प्रति माह की राशि भविष्य में धीरे-धीरे बढ़ाई जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने शिक्षा और गो-सेवा पर जोर देते हुए कहा:
-
शिक्षा: शासकीय स्कूलों के बच्चों को लैपटॉप, साइकिल और किताबें दी जा रही हैं। प्रदेश में कुरुवाई के सांदीपनि विद्यालय जैसे आधुनिक स्कूल बनाए जा रहे हैं।
-
गौ-सेवा: शासकीय गौशालाओं के लिए अनुदान राशि 20 रुपये से बढ़ाकर 40 रुपये कर दी गई है। शमशाबाद में एक आदर्श गौशाला का निर्माण भी किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री का भव्य रोड-शो हुआ, जिसमें नगरवासियों ने पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर सांसद डॉ. लता वानखेड़े, प्रभारी मंत्री लखन पटेल और अन्य क्षेत्रीय विधायक उपस्थित थे।



