महायुद्ध के आहट से दहल उठा दलाल स्ट्रीट; सेंसेक्स 1900 अंक टूटा, निवेशकों के 25 लाख करोड़ स्वाहा

आज 9 मार्च को वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव (Geopolitical Tension) का सीधा असर भारतीय शेयर बाजार पर देखने को मिला। अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच बढ़ती जंग की स्थिति ने निवेशकों के बीच डर का माहौल पैदा कर दिया है।

बाजार का हाल:

  • सेंसेक्स: 2.50% की भारी गिरावट के साथ करीब 1900 अंक नीचे 77,000 के स्तर पर पहुंच गया।

  • निफ्टी: 600 अंकों की गिरावट के साथ 23,850 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

  • सेक्टर अपडेट: बैंक, ऑटो, मेटल, एनर्जी और FMCG जैसे प्रमुख सेक्टरों में भारी बिकवाली देखी जा रही है।

गिरावट के तीन बड़े कारण:

  1. सप्लाई चेन: ईरान-इजराइल संघर्ष से वैश्विक सप्लाई चेन ठप होने की आशंका।

  2. क्रूड ऑयल: कच्चे तेल की कीमतों में उछाल से भारत का इंपोर्ट बिल और महंगाई बढ़ने का खतरा।

  3. ग्लोबल संकेत: अमेरिका और एशियाई बाजारों में मंदी के रुख का असर घरेलू बाजार पर।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button