ईरान के साथ बढ़ते तनाव के बीच अरब सागर में ब्रिटिश न्यूक्लियर सबमरीन तैनात; टॉमहॉक मिसाइलों से लैस ‘एचएमएस एनसन’ ने संभाला मोर्चा

मध्य पूर्व में जारी भीषण संघर्ष के बीच ब्रिटेन ने अपनी सैन्य शक्ति का प्रदर्शन करते हुए परमाणु ऊर्जा से संचालित रॉयल नेवी की सबमरीन ‘एचएमएस एनसन’ (HMS Anson) को उत्तरी अरब सागर में तैनात कर दिया है। सैन्य सूत्रों के अनुसार, यह पनडुब्बी टॉमहॉक ब्लॉक IV लैंड-अटैक मिसाइलों और स्पीयरफिश हेवीवेट टॉरपीडो से लैस है, जो ईरान के भीतर गहराई तक हमला करने में सक्षम है।

ब्रिटिश सरकार ने अमेरिका को अपने सैन्य ठिकानों के इस्तेमाल की अनुमति दे दी है ताकि होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमला करने वाली ईरानी मिसाइल साइटों को नष्ट किया जा सके। हालांकि डाउनिंग स्ट्रीट ने स्पष्ट किया है कि ब्रिटेन एक बड़े युद्ध में शामिल नहीं होना चाहता, लेकिन किसी भी आक्रामक स्थिति में प्रधानमंत्री की अनुमति मिलते ही यह सबमरीन सतह पर आकर मिसाइलें दागने के लिए पूरी तरह तैयार है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button