अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना ही सरकार का लक्ष्य: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में देश सेवा और विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार भी इसी दिशा में कार्य करते हुए समाज के हर वर्ग तक विकास के लाभ पहुंचाने के लिए संकल्पित है।

उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। बच्चों की शिक्षा, युवाओं के लिए रोजगार, किसानों की आय बढ़ाने और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए राज्य सरकार अनेक योजनाएं संचालित कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास एक निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है और सरकार अपनी जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभा रही है।

मुख्यमंत्री मानस भवन में आयोजित सेवा दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए, जिसका आयोजन भोजपाल महोत्सव मेला समिति द्वारा किया गया था। इस दौरान 1100 कन्याओं के पूजन और कन्या भोज का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कन्याओं को स्कूल बैग, लंच बॉक्स, कम्पॉस बॉक्स और वॉटर बॉटल भेंट किए।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का गजमाला से सम्मान किया गया और उन्हें गदा भेंट की गई। इसके साथ ही सेवा भारती संस्था को सेवा कार्यों के लिए एक लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया।

मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि रामनवमी के अवसर पर भोपाल से ओरछा तक हेलीकॉप्टर सेवा शुरू की जाएगी, जिससे श्रद्धालुओं को बड़ी सुविधा मिलेगी। साथ ही प्रदेश के अन्य तीर्थ स्थलों पर भी सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

इस कार्यक्रम में श्री विकास वीरानी, समिति के अध्यक्ष श्री सुनील यादव और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button