शेयर बाज़ार अपडेट :

शेयर बाजार में मिलाजुला रुख, सेंसेक्स में मामूली तेजी और निफ्टी फ्लैट

सोमवार, 20 अप्रैल को भारतीय शेयर बाजार में सीमित तेजी देखी गई। सेंसेक्स लगभग 100 अंकों की बढ़त के साथ 78,600 के आसपास कारोबार कर रहा है, जबकि निफ्टी 24,350 के स्तर पर लगभग बिना बदलाव के यानी फ्लैट ट्रेड कर रहा है। आज के सत्र में बैंकिंग और आईटी सेक्टर के शेयरों में अधिक बिकवाली का दबाव बना हुआ है।

एशियाई बाजारों में सकारात्मक रुझान देखने को मिला। साउथ कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 79 अंकों की तेजी के साथ 6264 पर पहुंचा, जिसमें 1.28% की बढ़त दर्ज की गई। जापान का निक्केई 570 अंकों की तेजी के साथ 59045 पर रहा, जो 0.97% की वृद्धि को दर्शाता है। हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 221 अंकों की बढ़त के साथ 26381 पर पहुंचा, यानी इसमें 0.85% की तेजी रही।

अमेरिकी शेयर बाजार 17 अप्रैल को मजबूती के साथ बंद हुए थे। डाउ जोन्स 869 अंकों की बढ़त के साथ 49447 पर बंद हुआ, जो 1.79% की तेजी है। नैस्डैक 366 अंकों की मजबूती के साथ 24468 पर बंद हुआ, जबकि S&P 500 इंडेक्स 85 अंकों की बढ़त के साथ 7126 पर बंद हुआ।

इसके पहले शुक्रवार, 17 अप्रैल को घरेलू बाजार में भी तेजी दर्ज की गई थी। सेंसेक्स 505 अंक यानी 0.65% की बढ़त के साथ 78,494 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 157 अंक यानी 0.65% की तेजी के साथ 24,354 पर बंद हुआ था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button