लोकभवन में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस, राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने किया ध्वजारोहण

स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर लोकभवन में आयोजित भव्य कार्यक्रम में राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इस गरिमामयी सभा में प्रमुख सचिव डॉ. नवनीत मोहन कोठारी, जनजाति प्रकोष्ठ की सदस्य सचिव श्रीमती मीनाक्षी सिंह एवं उप सचिव श्री सुनील दुबे विशेष रूप से मौजूद रहे।

आयोजन के दौरान राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ की प्रस्तुति दी गई, जिसके उपरांत विधिवत ध्वजारोहण संपन्न हुआ। इस मौके पर सुरक्षा बल की टुकड़ी ने राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर प्रस्तुत किया और पुलिस बैंड द्वारा राष्ट्र धुन बजाई गई।

राज्यपाल श्री पटेल ने खुले आकाश में तिरंगे गुब्बारे उड़ाकर स्वाधीनता दिवस का जश्न मनाया। उन्होंने लोकभवन सचिवालय से जुड़े समस्त स्टाफ, अधिकारियों और कर्मचारियों को पर्व की मंगलकामनाएं दीं। कार्यक्रम के समापन अवसर पर बच्चों को मिठाइयां बांटी गईं।

समारोह में परिसहाय द्वय श्री राहुल देशमुख व श्री श्रेयस दलवी, विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी श्री अरविन्द पुरोहित, विशेष सहायक श्री विपुल पटेल, हाउस होल्ड नियंत्रक श्रीमती शिल्पी दिवाकर तथा सुरक्षा अधिकारी श्री रविन्द्र बघेल उपस्थित रहे। इनके अलावा जनजाति प्रकोष्ठ के सदस्यगण, लोकभवन के डॉक्टर्स एवं अन्य विभागीय कर्मचारी भी इस राष्ट्रीय समारोह के साक्षी बने।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button