राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 47 पुलिस व होमगार्ड कर्मियों को पदकों से किया अलंकृत

भोपाल के लाल परेड मैदान पर आयोजित राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कर्तव्यनिष्ठा और उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पुलिस एवं होमगार्ड के 47 अधिकारियों व कर्मचारियों को राष्ट्रपति पदक तथा सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक प्रदान कर सम्मानित किया।
समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने मानवीय सेवा और अदम्य साहस के लिए 2 सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक प्रदान किए। यह सम्मान मंदसौर जिले के स्वर्गीय मनोहर सिंह चौहान (मरणोपरांत, प्रतिनिधि द्वारा प्राप्त) और दमोह जिले के कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद मिश्रा को सौंपा गया। इसके साथ ही पुलिस बल के अधिकारियों व जवानों को राष्ट्रपति के 9 विशिष्ट सेवा पदक तथा 33 सराहनीय सेवा पदक देकर सम्मानित किया गया, जबकि होमगार्ड संवर्ग के 3 कर्मियों को राष्ट्रपति के सराहनीय सेवा पदक से नवाजा गया।
राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पदक (पुलिस) से अलंकृत होने वालों में लोकायुक्त मध्यप्रदेश के महानिदेशक/अपर पुलिस महानिदेशक योगेश देशमुख, सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) नई दिल्ली के पुलिस महानिरीक्षक मकरन्द देऊस्कर, उज्जैन जोन के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक राकेश गुप्ता, इंदौर के पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह, सागर जोन के पुलिस महानिरीक्षक मिथिलेश कुमार शुक्ला, पुलिस मुख्यालय भोपाल के उप पुलिस महानिरीक्षक (कल्याण/लेखा) अवधेश कुमार गोस्वामी, विशेष शाखा इंदौर के सेवानिवृत्त निरीक्षक शिवकुमार पटेल, 25वीं वाहिनी विसबल भोपाल के प्रधान आरक्षक वाल्टर हेनरी एक्का और 7वीं वाहिनी भोपाल के प्रधान आरक्षक (आर्म्स 1159) देवेन्द्र कुमार कौशल शामिल हैं।
सराहनीय सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक पाने वालों में गृह विभाग की विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी कृष्णावेणी देशावतु, आरएपीटीसी इंदौर के कमान्डेंट धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया, डीआईजी छतरपुर विजय कुमार खत्री, डीआईजी (चयन/भर्ती) भोपाल मनोज कुमार राय, जोनल एसपी विशेष शाखा ग्वालियर गीतेश कुमार गर्ग, एसटीएफ एसपी जबलपुर एलरिज विनसेन्ट सिंह, लोकायुक्त एसपी इंदौर राजेश सहाय, लोकायुक्त एसपी सागर दुर्गेश कुमार राठौर, एआईजी विशेष शाखा भोपाल नीरज पाण्डेय, एसपी साइबर मुख्यालय भोपाल रूपेश कुमार द्विवेदी, एडिशनल डीसीपी इंदौर सीमा अलावा, एडिशनल एसपी छिन्दवाड़ा आशीष खरे, डीएसपी ईओडब्ल्यू भोपाल दिनेश कुमार सिंह, डीएसपी लोकायुक्त भोपाल वीरेन्द्र सिंह, डीएसपी एटीएस मुख्यालय संजय सिंह ठाकुर, डीएसपी एससीआरबी निधि श्रीवास्तव, डीएसपी विशेष शाखा भोपाल राजू गोराने और उज्जैन जोन डीएसपी मनीता राय शामिल हैं।
इसी क्रम में निरीक्षक मनोज कुमार दुबे, निरीक्षक प्रवीण सिंह, निरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद, सेवानिवृत्त निरीक्षक प्रवीण पंवार, निरीक्षक कुंजेश श्रीवास्तव, निरीक्षक प्रेम किशोर व्यास, उप निरीक्षक उमराव प्रसाद जाटव, उप निरीक्षक संतोष मेहरा, उप निरीक्षक अशोक राव सावंत, उप निरीक्षक महेन्द्र सिंह नेगी, सेवानिवृत्त एएसआई राजेन्द्र कुमार दुबे, प्रधान आरक्षक श्रीराम मिश्रा, प्रधान आरक्षक कल्याण सिंह, प्रधान आरक्षक सुशील कुमार चौबे तथा आरक्षक रवीन्द्र मिश्रा को भी सराहनीय सेवा पदक प्रदान किया गया। होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा संवर्ग से शाजापुर के स्वयंसेवी लांस नायक संतोष कुमार शुक्ला, उज्जैन के स्वयंसेवी सीक्यूएम सुनील कुमार जैन और इंदौर के स्वयंसेवी लांस नायक नरेन्द्र अवस्थी को यह सम्मान मिला।
समारोह में पुलिस बैंड और अश्वारोही दल सहित कुल 22 अनुशासित टुकड़ियों ने आकर्षक परेड में भाग लिया। परेड में महाराष्ट्र पुलिस, सीआरपीएफ, आईटीबीपी, एसएसबी, बीएसएफ, सीआईएसएफ, हॉक फोर्स, एसटीएफ, महिला बल (विसबल, जिला व रेल पुलिस), विसबल (दक्षिणी व उत्तरी जोन), जिला पुलिस, जेल विभाग, शासकीय रेल पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी (सीनियर विंग/डिविजन – बॉयज व गर्ल्स), स्काउट्स-गाइड्स और शौर्य दल शामिल रहे। इस अवसर पर मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल, एडीजी पी. साई मनोहर, एडीजी चंचल शेखर, एडीजी सोलोमन यश कुमार मिंज, संभागायुक्त कर्मवीर शर्मा, पुलिस आयुक्त संजय कुमार, आयुक्त जनसंपर्क मनीष सिंह, आईजी हरिनारायण चारी मिश्र और आईजी इरशाद वली सहित अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।



