मध्यप्रदेश की बैतूल संसदीय सीट पर शुक्रवार को दोबारा वोटिंग हो रही है

मध्यप्रदेश की बैतूल संसदीय सीट पर शुक्रवार को दोबारा वोटिंग हो रही है। यह वोटिंग मुलताई विधानसभा क्षेत्र के चार मतदान केंद्रों पर हो रही है। पुनर्मतदान करने के लिए बड़ी संख्या में मतदाता सुबह से कतारों में लगे हैं। 7 मई को हुए यहां मतदान के बाद जब मतदान कर्मी इवीएम को ले जा रहे थे बस में भीषण आग लग गई थी, इस दौरान चार बूथों की मशीनें जल गई थीं। इसके बाद शुक्रवार को सुबह 4 बूथों पर दोबारा वोटिंग हो रही है। सुबहब 7 बजे के पहले से मतदाताओं की लंबी-लंबी कतारें लगने लगी थीं। चारों बूथों पर मिलाकर कुल 3037 मतदाता हैं।बैतूल संसदीय क्षेत्र के मुलताई विधानसभा में चार मतदान केन्द्रों पर पुनर्मतदान शुक्रवार को शुरू हो गया। मुलताई के मतदान केंद्र 275 रजापुर के शासकीय हाईस्कूल, 276 डूडर रैय्यत में राजकीय एकीकृत उच्च माध्यमित विद्यालय, कुंडा रैय्यत में गवर्नमेंट नवीन प्राथमिक शाला भवन और 280 चिखलीमाल के शासकीय एकीकृत माध्यमिक विद्यालय में सुबह 7 बजे वोटिंग शुरू हुई। इससे पहले कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने बताया कि रजापुर, डूडररैयत, कुंडारैयत और चिखलीमाल में मतदान कराया जा रहा है। गांव के ही हाइस्कूल, हायरसेकंडरी और प्राथमिक स्कूल को मतदान केन्द्र बनाया है।



