मुख्यमंत्री इंदौर में जन कल्याण अभियान के समापन कार्यक्रम में हुए शामिल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की सुशासन और समता मूलक समाज पर देश को आगे बढ़ा रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में प्रदेश को आगे बढ़ाने के लिए 63 प्रकार की विभिन्न योजनाओं जैसे आयुष्मान कार्ड, गरीबी रेखा राशन के लाभ उपलब्ध कराने के लिये राज्य सरकार के प्रतिनिधि घर-घर पहुंच रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्र में पक्के मकान उपलब्ध कराने के लिए पुनः सर्वे कराया जा रहा है। राज्य सरकार “जियो और जीने दो” के सिद्धांत पर विश्वास करती है और हर गरीब का जीवन बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव जनकल्याण अभियान के समापन पर इंदौर के गांधी नगर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में इंदौर और उज्जैन संभाग के हितग्राही और नागरिक शामिल हुए। राज्य सरकार की चिन्हित हितग्राहीमूलक योजनाओं के शत-प्रतिशत लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए 11 दिसम्बर, 2024 से 26 जनवरी 2025 तक प्रदेश में मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान चलाया गया। इसमें हितग्राहियों को विभिन्न शासकीय योजनाओं से लाभान्वित किया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यक्रम में आए नागरिकों का पुष्प वर्षा कर अभिनंदन किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारी सरकार संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. अम्बेडकर की समरसता और समानता की भावना को केन्द्र में रखकर कार्य कर रही है। बाबा साहेब ने हमें समानता का अधिकार दिलाया और अब प्रधानमंत्री श्री मोदी के “सबका साथ-सबका विकास” मंत्र के साथ प्रदेश सरकार आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व की सरकारों ने बाबा साहेब को वह सम्मान नहीं दिया, जो उन्हें मिलना चाहिए था। हमारी सरकार ने बाबा साहेब के उन स्थानों को पंच तीर्थ के रूप में विकसित किया है, जो उनके जीवन से जुड़ी हुए है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button