दो साल का स्वर्णिम काल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में विकास के हर क्षेत्र में MP ने हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धियाँ

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार, 12 दिसंबर 2025 को अपने कार्यकाल के दो वर्ष सफलतापूर्वक पूरे कर लिए हैं। उन्होंने 13 दिसंबर 2023 को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह की उपस्थिति में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। डॉ. यादव के नेतृत्व में इन दो वर्षों में मध्य प्रदेश ने विकास के हर क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं, जिससे प्रदेश में विकास की गति तेज़ हुई है और सकारात्मक सुधार देखने को मिले हैं। मुख्यमंत्री के ऐतिहासिक निर्णयों और नीतियों ने प्रदेश में परिवर्तन का एक नया दौर शुरू किया है, जो प्रधानमंत्री श्री मोदी के विज़न ‘विकसित भारत@2047’ में अहम भूमिका निभा रहा है।
प्रमुख योजनाएँ एवं ऐतिहासिक निर्णय:
-
किसानों का सशक्तिकरण: किसानों के लिए भावांतर योजना, हर खेत में सौर ऊर्जा संयंत्र लगाकर किसानों को ‘ऊर्जादाता’ बनाना और दुर्गावती श्री अन्न प्रोत्साहन योजना में अधिकतम ₹3,900 प्रति हेक्टेयर अतिरिक्त सहायता।
-
महिलाओं का सम्मान: लाड़ली बहनों की मासिक राशि ₹1250 से बढ़ाकर ₹1500 करना और भर्ती प्रक्रिया में महिलाओं को 35% आरक्षण।
-
प्रशासनिक सुधार: परिवहन चेक पोस्ट बंद करना, परिवहन विभाग की सेवाओं के लिए सारथी पोर्टल शुरू करना और राजस्व प्रकरणों के ऑनलाइन निराकरण हेतु साइबर तहसील व्यवस्था।
-
स्वास्थ्य और सुरक्षा: सड़क दुर्घटना पीड़ितों के लिए राहगीर योजना (सहायता करने वाले को ₹25,000) और जनवरी 2026 तक मध्य प्रदेश को नक्सल मुक्त बनाने का लक्ष्य।
-
सांस्कृतिक और शैक्षणिक: विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को ‘कुलगुरु’ का सम्मानजनक नामकरण, सीएम राइज स्कूलों को ‘सांदीपनि विद्यालयों’ के रूप में विकसित करना, ओरछा में भव्य श्रीराम राजा लोक का निर्माण।
मेगा प्रोजेक्ट्स एवं नवाचार:
-
जल एवं ऊर्जा: केन-बेतवा लिंक परियोजना और पार्वती-कालीसिंध-चंबल नदी परियोजना को मंजूरी। मुरैना में सोलर प्लस स्टोरेज परियोजना शुरू।
-
बुनियादी ढाँचा: भोपाल और इंदौर को मेट्रोपॉलिटन सिटी बनाना, इंदौर मेट्रो प्रोजेक्ट का शुभारंभ, पीएम मित्र पार्क और 5 नवीन एयरपोर्ट का संचालन।
-
पर्यटन: पीएम श्री पर्यटन वायु सेवा एवं हेली सेवा का शुभारंभ, गोकुल ग्राम और वृंदावन ग्राम योजना।
-
कानून और व्यवस्था: 22,000 पुलिस कर्मियों की नवीन नियुक्तियाँ, शौर्य संकल्प योजना में विशेष पिछड़ी जनजातीय समूह के लिए अलग से बटालियन का गठन, अवैध खनिज परिवहन नियंत्रण के लिए 41 ई-चेकगेट।
इन दो वर्षों में प्रदेश में 50 ज़िला चिकित्सालयों में प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधी केंद्र और 800 आयुष आरोग्य मंदिर भी शुरू किए गए हैं।



