एमपी ट्रांसको को मिला राष्ट्रीय सम्मान: सबसे कम ट्रांसमिशन लॉस के लिए मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी पुरस्कृत

नई दिल्ली/भोपाल: मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी तकनीकी दक्षता का लोहा मनवाया है। नई दिल्ली के ‘यशोभूमि’ कन्वेंशन सेंटर में आयोजित ‘ट्रांसटेक इंडिया–2025’ कॉन्फ्रेंस में कंपनी को वेस्टर्न रीजन में सबसे कम ट्रांसमिशन लॉस दर्ज करने के लिए प्रतिष्ठित ‘पावर लाइन ट्रांसटेक इंडिया अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया।
ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने इस उपलब्धि पर हर्ष जताते हुए कहा कि यह पुरस्कार प्रदेश की मजबूत ट्रांसमिशन व्यवस्था और तकनीकी सुधारों का परिणाम है। भारत सरकार के ऊर्जा मंत्रालय से मान्यता प्राप्त इस मंच पर कंपनी की ओर से कार्यपालन अभियंता श्री लोकेश द्विवेदी ने सम्मान ग्रहण किया।



