रीवा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्राकृतिक खेती प्रकल्प का किया शुभारंभ; किसानों की आय डेढ़ गुना बढ़ाने का लक्ष्य

रीवा: केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने रीवा के बसामन मामा गौ वन्य विहार अभयारण्य में प्राकृतिक खेती के नए प्रकल्प का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को याद करते हुए कहा कि उनके जीवन में शुचिता और सुशासन सर्वोपरि रहा है। श्री शाह ने बताया कि प्राकृतिक खेती के माध्यम से छोटे किसान एक एकड़ में सवा लाख रुपये तक की आय अर्जित कर सकते हैं।

केंद्रीय मंत्री ने घोषणा की कि केंद्र सरकार प्राकृतिक खेती की उपज के सर्टिफिकेशन, पैकेजिंग और मार्केटिंग के लिए 400 से अधिक प्रयोगशालाएं स्थापित करेगी। उन्होंने रसायनों के बढ़ते प्रयोग पर चिंता जताते हुए कहा कि एक देशी गाय के सहयोग से 21 एकड़ में खेती संभव है। वहीं, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्य में दूध उत्पादन को 9% से बढ़ाकर 20% करने और आगामी वर्ष 2026 को ‘कृषि वर्ष’ के रूप में मनाने का संकल्प व्यक्त किया। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला सहित कई वरिष्ठ जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button