टीबी मुक्त भारत 2027 और टेलीमेडिसिन पर जोर: स्वास्थ्य सेवाओं में जनभागीदारी बढ़ाएगा मध्य प्रदेश

नई दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जेपी नड्डा ने मध्य प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच दूरस्थ क्षेत्रों तक सुनिश्चित करने के लिए ‘टेलीमेडिसिन’ को नियमित सेवा वितरण प्रणाली में एकीकृत करने के निर्देश दिए हैं। समीक्षा बैठक के दौरान टीबी मुक्त भारत 2027 के लक्ष्य पर विशेष चर्चा हुई, जिसके लिए जिला और ब्लॉक स्तर पर सघन स्क्रीनिंग और पोषण सहयोग को सुदृढ़ करने की रणनीति बनाई गई है।

स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए श्री नड्डा ने एक अनूठा सुझाव देते हुए जनप्रतिनिधियों के लिए ‘संवेदनशीलता कार्यशालाएं’ आयोजित करने की बात कही। इससे विधायक और अन्य जनप्रतिनिधि ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर (BMO) के साथ मिलकर स्वास्थ्य सेवाओं की नियमित समीक्षा कर सकेंगे। उन्होंने अस्पतालों में पेशेवर प्रबंधन और ब्लड बैंक सुरक्षा प्रोटोकॉल को और अधिक कड़ा करने पर भी बल दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button