मध्य प्रदेश सरकार का बड़ा तोहफा: किसानों को सोलर पंप पर 90% सब्सिडी और घायलों की मदद पर मिलेंगे 25 हजार रुपए

सतना: विंध्य व्यापार मेले के मंच से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आम जनता और किसानों के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने बताया कि राज्य के 32 लाख किसानों को बिजली बिल से मुक्ति दिलाने के लिए 90% सब्सिडी पर सोलर पंप दिए जा रहे हैं। 60 हजार रुपये के पंप के लिए किसानों को मात्र 7 हजार रुपये देने होंगे।
सुरक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में मुख्यमंत्री ने ‘राहवीर योजना’ का जिक्र किया, जिसके तहत सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद करने वालों को 25 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इसके अतिरिक्त, युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करने हेतु सरकार होटल व्यवसाय में 30% सब्सिडी और रोजगार आधारित उद्योगों में श्रमिकों के वेतन के लिए 5 हजार रुपये की सहायता प्रदान कर रही है। नए साल से प्रदेश में सरकारी बस सेवा की शुरुआत भी की जाएगी।


