सतना को मिली 650 बिस्तरों वाले नए अस्पताल की सौगात, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया मेडिकल कॉलेज में भूमि-पूजन

सतना: विंध्य क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एक बड़ा कदम उठाया है। शनिवार को सतना प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री ने शासकीय मेडिकल कॉलेज परिसर में 383 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 650 बिस्तरीय आधुनिक चिकित्सालय भवन का भूमि-पूजन किया।
इस नए अस्पताल के निर्माण से न केवल जिले की जनता को एक ही छत के नीचे विश्वस्तरीय उपचार मिलेगा, बल्कि मेडिकल कॉलेज के छात्रों को भी व्यावहारिक प्रशिक्षण (Practice) के लिए अब लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी। मुख्यमंत्री ने इसके साथ ही जिला अस्पताल सतना में 32.54 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 100 बिस्तरीय आधुनिक वार्ड और 50 बिस्तरीय क्रिटिकल केयर हेल्थ ब्लॉक का भी शिलान्यास किया। कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और अन्य वरिष्ठ जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।


