मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के सख्त निर्देश: सरकारी दफ्तरों में सुबह 10 बजे से शुरू होगा काम, बायोमेट्रिक से लगेगी हाजिरी

मंत्रालय में वरिष्ठ अधिकारियों की एक उच्च स्तरीय बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की प्रशासनिक कार्यकुशलता को बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड काल से लागू 5 दिवसीय कार्य सप्ताह की व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए कार्यालयीन समय का पालन अनिवार्य है। अब प्रदेश के सभी शासकीय कार्यालयों में कार्य प्रातः 10 बजे से प्रारंभ होगा।

अनुशासन सुनिश्चित करने के लिए सरकार बायोमेट्रिक और अन्य तकनीकी प्रणालियों का सहारा लेगी। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि विकास की गति तेज करने के लिए सभी विभागों को मिशन मोड में काम करना होगा। साथ ही, उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने के लिए प्रक्रियाओं में पारदर्शिता लाते हुए जवाबदेही तय की जाए।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button