मध्यप्रदेश में धान उपार्जन के रिकॉर्ड टूटे: 51.74 लाख मीट्रिक टन की खरीदी, 11 हजार करोड़ का भुगतान सीधे खातों में

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खरीफ सीजन 2025-26 के लिए धान उपार्जन के सफल आंकड़ों को सरकार की नीतियों की जीत बताया है। इस सीजन में प्रदेश में कुल 51,74,792 मीट्रिक टन धान का उपार्जन किया गया है, जो पिछले सत्र के 43.52 लाख मीट्रिक टन के मुकाबले काफी अधिक है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि इस वर्ष 12,259 करोड़ रुपये का कुल मूल्य आंका गया है, जिसमें से लगभग 11,000 करोड़ रुपये की राशि तकनीक आधारित प्रणाली के माध्यम से सीधे किसानों के खातों में भेजी जा चुकी है। इस बार न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में भी वृद्धि की गई थी। धान (कॉमन) का मूल्य 2,369 रुपये प्रति क्विंटल रहा, जो पिछले वर्ष (2300 रुपये) से 69 रुपये अधिक है। प्रदेश के 1,436 केंद्रों पर हुई इस खरीदी में 7.62 लाख से अधिक किसान सक्रिय रूप से शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button