मप्र के सरकारी अस्पतालों में अब बोन मैरो ट्रांसप्लांट और कार-टी सेल थेरेपी; आधुनिक मशीनों से लैस हुए सुपर स्पेशियलिटी सेंटर

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जानकारी दी कि मध्यप्रदेश में अब गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए विश्वस्तरीय तकनीक उपलब्ध है। इंदौर और जबलपुर में बोन मैरो ट्रांसप्लांट की सुविधा शुरू हो चुकी है, जबकि इंदौर में ब्लड कैंसर के इलाज के लिए अत्याधुनिक ‘कार-टी सेल थेरेपी’ मशीन स्थापित की गई है। भोपाल, इंदौर, जबलपुर, रीवा और सागर जैसे प्रमुख शहरों में सीटी स्कैन, एमआरआई और कार्डियक कैथ लैब जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

कैंसर उपचार को सुदृढ़ करने के लिए इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर और रीवा में लिनियर एक्स-रेटर मशीनों की स्वीकृति दी गई है। मुख्यमंत्री ने बताया कि तकनीक के साथ-साथ मानव संसाधन पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। मेडिकल कॉलेजों में 354 नए सीनियर रेजिडेंट पदों का सृजन किया गया है और विशेषज्ञों व पैरामेडिकल स्टाफ की व्यापक भर्तियाँ की गई हैं। टीबी उन्मूलन में मध्यप्रदेश का देश के शीर्ष 5 राज्यों में शामिल होना और सिकल सेल मिशन के तहत व्यापक स्क्रीनिंग, स्वास्थ्य के क्षेत्र में राज्य की सक्रियता को दर्शाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button