मध्यप्रदेश बनेगा वाइल्डलाइफ हब: असम के जंगली भैंसे और बोत्सवाना के चीतों के स्वागत के लिए तैयार प्रदेश के जंगल

नई दिल्ली: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश में पर्यटन और वन्यजीव संरक्षण की अपार संभावनाएं हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन को आगे बढ़ाते हुए राज्य सरकार अब प्रदेश के जैव-विविधता के दायरे को और विस्तृत कर रही है। नई दिल्ली में केंद्रीय वन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव के साथ बैठक में मुख्यमंत्री ने असम से जंगली भैंसा लाने की विधिक और तकनीकी प्रक्रियाओं पर चर्चा की।
मुख्यमंत्री ने आधिकारिक घोषणा की कि 28 फरवरी को बोत्सवाना से 8 नए चीते मध्यप्रदेश की धरती पर कदम रखेंगे। उन्होंने चीतों के पुनर्स्थापन के लिए केंद्र सरकार से आवश्यक सहयोग और बुनियादी ढांचे पर भी विस्तार से बात की। डॉ. यादव ने विश्वास जताया कि इन कदमों से न केवल वन्यजीव संरक्षण को मजबूती मिलेगी, बल्कि प्रदेश में ईको-टूरिज्म को भी नए पंख लगेंगे।



