सिंहस्थ कार्यों के बीच किसानों का हित सर्वोपरि; मुख्यमंत्री ने दिए शिप्रा में नर्मदा जल छोड़ने के निर्देश

सिंहस्थ 2028 की समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का एक संवेदनशील चेहरा सामने आया। विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्होंने अधिकारियों को सख्त हिदायत दी कि घाट निर्माण के दौरान किसानों की सिंचाई व्यवस्था प्रभावित नहीं होनी चाहिए।
महत्वपूर्ण निर्णय:
-
किसानों के लिए पानी: गेहूं की फसल को देखते हुए मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि शिप्रा नदी में जल प्रवाह बना रहे और आवश्यकतानुसार नर्मदा जल की आपूर्ति की जाए ताकि किसानों को सिंचाई में असुविधा न हो।
-
जन-भागीदारी और होम स्टे: उज्जैनवासियों को ‘सेवा भाव’ से जोड़ने के लिए मुख्यमंत्री ने आसपास के गांवों में ‘होम स्टे’ योजना पर जोर दिया। इसके लिए स्थानीय लोगों को प्रशिक्षित किया जाएगा।
-
भीड़ प्रबंधन के लिए अनुभव का प्रयोग: महाशिवरात्रि, सावन और नागपंचमी जैसे बड़े त्योहारों के दौरान की गई व्यवस्थाओं को ‘पायलट प्रोजेक्ट’ मानकर सिंहस्थ के लिए क्राउड मैनेजमेंट प्लान तैयार किया जाएगा।



