मध्यप्रदेश पुलिस का ‘ऑपरेशन क्लीन’: 3 दिनों में डकैती और लूट के बड़े खुलासे, 79 लाख की संपत्ति बरामद

भोपाल: मध्यप्रदेश पुलिस ने कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में बड़ी कामयाबी हासिल की है। पिछले 72 घंटों के भीतर प्रदेश के विभिन्न जिलों में पुलिस ने डकैती, नकबजनी और लूट जैसे संगीन मामलों को सुलझाते हुए 79 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की है।

प्रमुख जिलों की कार्रवाई:

  • विदिशा: अरिहंत ज्वैलर्स डकैती कांड के फरार आरोपी को गुना के जंगलों से गिरफ्तार किया गया। उसके पास से 15 लाख रुपये की 5.25 किलो चांदी बरामद हुई।

  • मुरैना: अम्बाह डकैती कांड में 500 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की मदद से 5 इनामी बदमाशों को पकड़ा गया। इनके पास से 16.77 लाख रुपये का सामान और कार जब्त की गई।

  • अलीराजपुर: जोबट पुलिस ने नकबजनी का पर्दाफाश कर 10 लाख रुपये के सोने के हार और कटर बरामद किया।

  • उज्जैन: नागदा क्षेत्र में चाकू की नोक पर लूट करने वाले गिरोह के 3 सदस्यों को दबोचा गया, जिनसे 6 लाख का माल बरामद हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button