‘किसान कल्याण वर्ष’ में दूध उत्पादन दोगुना करने का लक्ष्य; स्कूली बच्चों को मिलेगा मुफ्त दूध: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

कुलैथ (ग्वालियर): मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पशुपालन और दूध उत्पादन को ग्रामीण अर्थव्यवस्था का आधार बनाने पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना के माध्यम से प्रदेश में दूध उत्पादन को 9 प्रतिशत से बढ़ाकर 20 प्रतिशत तक ले जाने का लक्ष्य है। कुपोषण के खिलाफ लड़ाई में सरकार अब कक्षा 1 से 8वीं तक के बच्चों को स्कूलों में नि:शुल्क दूध उपलब्ध कराएगी।

कुलैथ क्षेत्र के लिए प्रमुख घोषणाएं:

  • जगन्नाथ मंदिर के पास श्रद्धालुओं के लिए सामुदायिक भवन का निर्माण।

  • डंडे वाले बाबा मंदिर तक 1 किमी लंबी सड़क और नया ट्रांसफार्मर।

  • युवाओं के लिए खेल मैदान और क्षेत्र में नए उद्योगों की स्थापना।

  • महेश्वरा पत्थर खदान को पुनः शुरू करने का आश्वासन।

मुख्यमंत्री ने किसानों को सोलर पंप वितरण और केन-बेतवा लिंक परियोजना के माध्यम से चंबल क्षेत्र में सिंचाई सुविधाएं बढ़ाने की बात भी दोहराई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button