पुलिस मुख्यालय में अग्नि सुरक्षा का विशेष प्रशिक्षण; मॉक ड्रिल के जरिए पुलिसकर्मियों ने सीखे आग पर काबू पाने के आधुनिक तरीके

भोपाल: मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा अपने अधिकारियों और कर्मचारियों को आपदा प्रबंधन में निपुण बनाने के लिए निरंतर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में शनिवार सुबह पुलिस मुख्यालय के भूतल पर एक विशेष अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण और मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य आपातकालीन स्थिति में स्वयं को सुरक्षित रखते हुए प्रभावी ढंग से आग पर नियंत्रण पाना था।

प्रशिक्षण के दौरान एसआई बी.एस. हुड्डा और उनकी टीम ने पुलिसकर्मियों को धुएं और लपटों के बीच काम करने की बारीकियां सिखाईं। इस दौरान प्रोक्सीमेटी सूट, ब्रीदिंग ऑपरेटर सेट, फोम नोजल और लाइफ जैकेट जैसे दर्जनों आधुनिक उपकरणों का प्रदर्शन किया गया। मानसेवी डीएसपी श्री मोहनलाल मेहरा और सुरक्षा इंचार्ज निरीक्षक श्री मुकेश सैनी की उपस्थिति में सुरक्षाकर्मियों ने व्यावहारिक रूप से आग बुझाने का अभ्यास किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button