‘ये देश है वीर जवानों का…’: उज्जैन की सड़कों पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गाया गीत, जनता के साथ खेली फूलों की होली

रंगपंचमी के अवसर पर उज्जैन में उल्लास का अद्भुत नजारा देखने को मिला जब मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आम जनता के बीच पहुंचे। सिंधी कॉलोनी से शुरू हुई ‘गेर’ (चल समारोह) में शामिल होकर मुख्यमंत्री ने नागरिकों का अभिवादन स्वीकार किया। टॉवर चौक पर बने विशाल मंच से उन्होंने हजारों की संख्या में उपस्थित जनसमूह पर गुलाब के फूलों की वर्षा की और सभी को पर्व की बधाई दी।

उत्सव के दौरान माहौल तब और भी देशभक्तिपूर्ण हो गया जब मुख्यमंत्री ने जनता के साथ मिलकर “ये देश है वीर जवानों का, अलबेलों का मस्तानों का” गीत गाया। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि जीवन के असली रंग वही हैं जो सम्मान, भाईचारा और देशभक्ति से भरे हों। मुख्यमंत्री ने यह गीत उन वीर जवानों को समर्पित किया जो सीमा पर तैनात रहकर हमें त्योहार मनाने की आजादी देते हैं। टॉवर चौक पर मालवी परंपरा की सोंधी खुशबू और हजारों लोगों का उत्साह उज्जैन की सांस्कृतिक जीवंतता का प्रतीक बना।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button