खाड़ी देशों में फंसे मध्यप्रदेश के निवासियों की सुरक्षित वापसी के प्रयास तेज, हेल्पलाइन पर आए 255 कॉल: मुख्यमंत्री

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को मंत्रालय में आयोजित बैठक में खाड़ी देशों में उपजी युद्ध जैसी स्थितियों के बीच वहां रह रहे मध्यप्रदेश के नागरिकों की सुरक्षा पर चिंता व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने बताया कि वर्क वीजा और पर्यटन पर गए नागरिकों की सुरक्षित स्वदेश वापसी के लिए राज्य सरकार लगातार केंद्र सरकार के संपर्क में है। अब तक हेल्पलाइन के जरिए 255 लोगों ने मदद के लिए संपर्क किया है, जिनकी वापसी के लिए सक्रिय कदम उठाए जा रहे हैं।

आपूर्ति व्यवस्था पर चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि मध्यप्रदेश में तेल और खाद्य सामग्री का स्टॉक पर्याप्त है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार वैश्विक परिस्थितियों पर गहन नजर रखे हुए है और उनके मार्गदर्शन में प्रदेश में कहीं भी आपूर्ति संबंधी कोई बाधा नहीं आएगी। बैठक में अपर मुख्य सचिव और अन्य विभागीय प्रमुखों ने मुख्यमंत्री को वर्तमान स्टॉक और वितरण व्यवस्था की विस्तृत जानकारी दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button