मध्य प्रदेश में रसोई गैस और ईंधन का संकट नहीं: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कालाबाजारी रोकने के दिए सख्त निर्देश

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नागरिकों को आश्वस्त किया है कि मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बावजूद प्रदेश में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस (LPG/PNG) की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार वैश्विक स्थितियों पर पैनी नजर रखे हुए हैं।

राजनयिक जीत और आपूर्ति प्रबंधन: मुख्यमंत्री ने बताया कि भारत को एक बड़ी ‘राजनयिक विजय’ प्राप्त हुई है, जिसके तहत स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले भारतीय झंडे वाले टैंकरों को नहीं रोका जाएगा। इससे पेट्रोलियम सप्लाई सुरक्षित रहेगी। साथ ही, कच्चे तेल की आपूर्ति के लिए वैकल्पिक मार्गों का चयन किया गया है और रिफाइनरियों को एलपीजी उत्पादन 25% तक बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रशासनिक मुस्तैदी: मुख्यमंत्री के निर्देश पर मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन ने जिला कलेक्टर्स और पुलिस अधीक्षकों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की। मुख्य सचिव ने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों और गलत सूचनाओं पर सख्ती से अंकुश लगाया जाए। अवैध जमाखोरी रोकने के लिए राज्य और जिला स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किए जा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button