सुशासन की मिसाल: ‘संकल्प से समाधान अभियान’ में 47 लाख से अधिक समस्याओं का हुआ निपटारा, मुख्यमंत्री ने कहा- अंतिम व्यक्ति तक पहुँचा लाभ

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ‘संकल्प से समाधान अभियान’ की उपलब्धियों को साझा करते हुए इसे प्रदेश में सुशासन को सुदृढ़ करने वाली एक ऐतिहासिक पहल बताया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस अभियान के माध्यम से न केवल नागरिकों की शिकायतों का त्वरित निराकरण हुआ, बल्कि शासन की योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पारदर्शी तरीके से पहुँचाया गया।

इस विशेष अभियान के दौरान राज्य स्तर पर कुल 47.69 लाख आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से 47.68 लाख प्रकरणों का समाधान कर दिया गया है। यह आंकड़ा 99.9 प्रतिशत की अभूतपूर्व सफलता दर को दर्शाता है। मुख्यमंत्री ने बताया कि घर-घर जाकर आवेदन संग्रह करने और शिविरों के माध्यम से समाधान करने की रणनीति ने प्रशासन को सीधे जनता से जोड़ दिया है। पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सीएम हेल्पलाइन पर एक विशेष डैशबोर्ड के जरिए पूरी प्रक्रिया की निरंतर मॉनिटरिंग भी की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button