मध्य प्रदेश में गेहूं खरीदी की रफ्तार तेज: अब तक 1.30 लाख किसानों से हुई खरीद, 355 करोड़ का हुआ भुगतान

मध्य प्रदेश में रबी विपणन वर्ष 2026-27 के तहत न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर गेहूं खरीदी का कार्य सुचारू रूप से जारी है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया कि अब तक प्रदेश के 1 लाख 30 हजार 655 किसानों से 57.13 लाख क्विंटल गेहूं खरीदा जा चुका है। सरकार ने पारदर्शिता और तत्परता दिखाते हुए किसानों के बैंक खातों में 355 करोड़ 3 लाख रुपये की राशि सीधे हस्तांतरित कर दी है।

मंत्री श्री राजपूत ने जानकारी दी कि इस वर्ष गेहूं उपार्जन के लिए प्रदेश में 3,171 केंद्र बनाए गए हैं। अधिक से अधिक किसानों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से प्रतिदिन प्रति केंद्र स्लॉट बुकिंग की क्षमता को 1,000 क्विंटल से बढ़ाकर 1,500 क्विंटल कर दिया गया है। किसान अपनी उपज बेचने के लिए 30 अप्रैल 2026 तक स्लॉट बुक कर सकते हैं। अभी तक करीब 4.22 लाख किसानों ने 1.82 करोड़ क्विंटल गेहूं विक्रय के लिए स्लॉट बुकिंग करा ली है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button