मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रीवा में ‘सद्भावना रथ’ को दिखाई हरी झण्डी, समाज में शांति और नशामुक्ति का गूंजेगा संदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रीवा प्रवास के दौरान ब्रह्मकुमारी संस्थान द्वारा संचालित ‘पारिवारिक संस्कृति, प्रेम, शांति एवं सद्भावना रथ’ का भव्य शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अभियान न केवल समाज में भाईचारे को सशक्त करेगा, बल्कि प्रदेश के सर्वांगीण सकारात्मक परिवर्तन में मील का पत्थर साबित होगा।
अभियान का उद्देश्य: यह रथ गांव-गांव जाकर एकता, विश्व बंधुत्व और नशामुक्ति का संदेश प्रसारित करेगा। मुख्यमंत्री ने रथ में स्थापित 12 ज्योतिर्लिंगों के दिव्य स्वरूपों के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने विश्वास जताया कि यह पहल जन-जन के जीवन में आध्यात्मिक चेतना का संचार करेगी।
उपस्थित गणमान्य: कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने संस्थान के कार्यों की सराहना करते हुए इसे विश्व बंधुत्व की भावना जगाने वाला पावन कार्य बताया। इस दौरान भोपाल जोन की डायरेक्टर बीके निर्मला, जिला भाजपाध्यक्ष वीरेन्द्र गुप्ता और संस्थान के कई प्रतिनिधि उपस्थित रहे।



