२९ मार्च से समर्थन मूल्य खरीद होनी थी शुरू

शासन द्वारा २९ मार्च से समर्थन मूल्य उर्पाजन के तहत खरीद शुरु की जानी थी, लेकिन खरीद केंद्रों पर जिला प्रशासन की कोई तैयारी नहीं मिली है। ना ही वहां पर गेहूं लेकर किसान पहुंचे है। गेहूंं को केंद्रों पर ले जाने के लिए किसानों ने स्लॉट्स बुक भी नहीं कराए है।शासन द्वारा २९ मार्च से समर्थन मूल्य उर्पाजन के तहत खरीद शुरु की जानी थी, लेकिन खरीद केंद्रों पर जिला प्रशासन की कोई तैयारी नहीं मिली है। ना ही वहां पर गेहूं लेकर किसान पहुंचे है। गेहूंं को केंद्रों पर ले जाने के लिए किसानों ने स्लॉट्स बुक भी नहीं कराए है। हालांकि शुक्रवार को गुुड फ्राइडे। जिसके अवकाश के चलते तैयारियां नहीं हुई है। लेकिन वेयर हाउस के कर्मचारी अवकाश को नहीं मान रहे है।
शुक्रवार की सुबह ११:२२ बजे पत्रिका की टीम कृषि उपज मंडी के वेयर हाउस पर पहुुुंची। जहां का मैदान कचरा में तब्दील थी। यहां पर नयाखेरा समिति की पहले खरीदी होती आई है। बडौरा घाट के वेयर हाउस पर सन्नाटा छाया हुआ था। सुबह ११:५६ बजे बडौरा के दोनों वेयर हाउस पर जानकार देखा। वहां के कर्मचारियों ने बताया कि दो केंद्रों के कर्मचारी आ गए है। लेकिन किसान नहीं आए है। जब वेयर हाउस मैदान और वेयर हाउस के पास देखा तो कोई नहीं था।
बडौरा वेयर हाउस के कर्मचारी जशवंत सिंह दोहरे ने बताया कि २९ मार्च से समर्थन मूल्य के तहत खरीद की जानी थी। बड़ागांव खुर्द, बहादुरपुर और नयाखेरा समिति के केंद्र की जानकारी है। बाकी केंद्रों की सूची नहीं आई है।