‘GYANII’ मॉडल पर आधारित मध्यप्रदेश का 4.38 लाख करोड़ का ऐतिहासिक बजट, बिना किसी नए कर के विकास को रफ्तार

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विधानसभा में प्रस्तुत वर्ष 2026-27 के बजट को “समृद्ध और सांस्कृतिक मध्यप्रदेश” का संकल्प पत्र बताया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 4,38,317 करोड़ रुपये का यह बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘ज्ञान’ (GYAN) विजन में ‘इंडस्ट्री’ (Industry) और ‘इंफ्रास्ट्रक्चर’ (Infrastructure) को जोड़कर ‘GYANII’ (ज्ञान+I+I) के सिद्धांत पर तैयार किया गया है।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि इस बजट में जनता पर किसी भी प्रकार का नया कर नहीं लगाया गया है। बजट की सबसे बड़ी विशेषता इसका ‘रोलिंग बजट’ स्वरूप है, जिससे अगले तीन वर्षों के विकास का खाका तैयार किया गया है। राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (GSDP) 18.48 लाख करोड़ रुपये अनुमानित है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 10.69 प्रतिशत अधिक है। साथ ही, प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय में भी 9 प्रतिशत की प्रभावशाली वृद्धि दर्ज की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button