अमृत-2.0 मिशन: लापरवाही पर आयुक्त सख्त, 4 निकायों के संविदाकारों को ब्लैक लिस्ट करने के निर्देश
भोपाल: नगरीय प्रशासन एवं विकास आयुक्त श्री संकेत भोंडवे ने ‘अमृत-2.0’ मिशन के तहत जल प्रदाय और सीवरेज परियोजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की। यह बैठक 19 जनवरी 2026 को आयोजित ‘अमृत मंथन कार्यशाला’ की निरंतरता में बुलाई गई थी। समीक्षा के दौरान आयुक्त ने मंडीदीप, विदिशा, मोहना और धार नगरीय निकायों में चल रहे कार्यों में संविदाकारों की गंभीर उदासीनता पर कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने इन निकायों की कार्यदायी एजेंसियों को तत्काल ब्लैक लिस्ट करने की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं।
बैठक में ‘रेड लिस्ट’ में शामिल 53 परियोजनाओं के वस्तुगत स्वरूप का विश्लेषण किया गया। संतोषजनक प्रगति के आधार पर 29 परियोजनाओं को रेड लिस्ट से बाहर कर दिया गया है, जबकि शेष 24 परियोजनाओं को अंतिम चेतावनी दी गई है। इन संविदाकारों को 28 मार्च 2026 तक कार्य की गति बढ़ाने का अल्टीमेटम दिया गया है, अन्यथा उनके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। विभाग ने स्पष्ट किया है कि विकास कार्यों में गुणवत्ता और समय-सीमा से समझौता करने वाली एजेंसियों के प्रति ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपनाई जाएगी।



