एमपी में गेहूं उपार्जन की रफ्तार तेज: 1 लाख से अधिक किसानों को मिला ₹1091 करोड़ का भुगतान, बोनस के साथ मिल रहे ₹2625 प्रति क्विंटल

मध्यप्रदेश में रबी विपणन वर्ष 2026-27 के तहत गेहूं की खरीदी सुचारू रूप से जारी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जानकारी दी है कि अब तक प्रदेश के 1 लाख 6 हजार 55 किसानों को उनकी फसल का भुगतान किया जा चुका है, जिसके तहत 1091.33 करोड़ रुपये की राशि सीधे उनके खातों में अंतरित की गई है।

किसानों को मिल रहा बोनस: राज्य सरकार किसानों को आर्थिक संबल देने के लिए प्रतिबद्ध है। इस वर्ष गेहूं की खरीदी 2585 रुपये प्रति क्विंटल के समर्थन मूल्य पर की जा रही है, जिसमें राज्य सरकार द्वारा 40 रुपये प्रति क्विंटल की बोनस राशि अतिरिक्त रूप से जोड़ी गई है। इस प्रकार किसानों से कुल 2625 रुपये प्रति क्विंटल की दर से गेहूं उपार्जित किया जा रहा है।

पंजीयन में उछाल: मुख्यमंत्री ने बताया कि इस वर्ष गेहूं उपार्जन के लिए 19.04 लाख किसानों ने पंजीयन कराया है। यह संख्या पिछले वर्ष की तुलना में करीब 3 लाख अधिक है, जो सरकार की नीतियों के प्रति किसानों के विश्वास को दर्शाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button