मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां: जल संरक्षण में MP देश में तीसरे स्थान पर, 27 अप्रैल को नारी शक्ति पर विशेष विधानसभा सत्र

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंत्रि-परिषद की बैठक से पहले मंत्रियों के साथ अनौपचारिक चर्चा में राज्य सरकार की हालिया बड़ी उपलब्धियों और भविष्य के लक्ष्यों का ब्यौरा साझा किया। मुख्यमंत्री ने बताया कि ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ के प्रभावी क्रियान्वयन के कारण मध्यप्रदेश जल संचयन की नेशनल रैंकिंग में तीसरे स्थान पर पहुँच गया है।

प्रमुख विकास बिंदु:

  • जल संरक्षण: प्रदेश में ₹6,278 करोड़ के वित्तीय लक्ष्य के साथ 2.44 लाख से अधिक जल संरक्षण कार्य चिन्हित किए गए हैं।

  • शिक्षा में कीर्तिमान: इस वर्ष बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम पिछले 16 वर्षों में सबसे शानदार रहा है, जिसमें बेटियों ने बेटों से 10% अधिक सफलता प्राप्त की है।

  • नारी शक्ति वंदन: 27 अप्रैल को विधानसभा का एक विशेष एक दिवसीय सत्र आयोजित होगा, जिसमें महिला सशक्तिकरण पर चर्चा होगी और महिला मंत्री इस चर्चा का नेतृत्व करेंगी।

  • जनगणना 2026: प्रदेश में डिजिटल जनगणना का कार्य शुरू हो चुका है। 30 अप्रैल तक ऑनलाइन स्व-गणना और मई में मकान सूचीकरण का कार्य होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button