मध्यप्रदेश के 9 शहरों में सजेगा खेल का मैदान; 28 खेलों में 1.50 लाख खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम

भोपाल: ‘खेलो एमपी यूथ गेम्स-2025’ के तहत कुल 28 खेलों की प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। खेलों की लोकप्रियता के आधार पर प्रदेश के अलग-अलग शहरों को मेजबानी सौंपी गई है:
-
भोपाल: एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, पुरुष क्रिकेट, हॉकी और वॉटर स्पोर्ट्स।
-
इंदौर: बास्केटबॉल, वेटलिफ्टिंग, टेबल टेनिस और टेनिस।
-
उज्जैन: मल्लखंब, योगासन, कबड्डी और कुश्ती।
-
ग्वालियर: महिला हॉकी, बैडमिंटन और पारंपरिक खेल पिट्टू।
-
जबलपुर: खो-खो और आर्चरी (तीरंदाजी)।
-
अन्य केंद्र: शिवपुरी में महिला क्रिकेट, रीवा में फुटबॉल, सागर में जूडो और नर्मदापुरम में शतरंज व ताइक्वांडो के मुकाबले होंगे।
हॉकी, बॉक्सिंग और एथलेटिक्स सहित 11 खेल तीन चरणों में होंगे, जबकि फुटबॉल, वॉलीबॉल और कबड्डी जैसे 10 खेल चार चरणों में आयोजित किए जाएंगे। आर्चरी, शूटिंग और फेंसिंग जैसे तकनीकी खेलों की प्रतियोगिताएं सीधे राज्य स्तर पर आयोजित होंगी। खेल मंत्री ने स्पष्ट किया है कि जिन क्षेत्रों में जो खेल पारंपरिक रूप से लोकप्रिय हैं, वहीं उनके मुकाबले रखे गए हैं।



